अब इस झुमके से मनचलों के छक्के छुड़ा सकेंगी लड़कियां


महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए वाराणसी के एक शख्स ने अनोखी खोज की है। जहां वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रभारी श्याम चौरसिया नाम के एक नौजवान ने ऐसा झुमका तैयार किया है। जिसमें ऐसा बटन तैयार किया गया है। जिसे दबाते ही मिर्ची गोली निकलेगी। यह मनचलों को सबक सिखाने के लिए अच्छी कोशिश है। जहां यह झुमका मनचलों को घटना के वक्त निशाना बनाकर उन्हें वहां से भागने पर मदद कर देगा। यह झुमका महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा कवच का काम करेगा।
कैसे काम करेगा स्मार्ट झुमका?- यह झुमका स्मार्ट तरीके से काम करेगा। इस झुमके में एक ऐसा डिवाइस लगाया गया है। जिसे दबाते ही लाल और हरी मिर्च के गोलियों की बरसात होने लगेगी। और साथ ही झुमके से तेज आवाज आने लगेगी। जिससे शख्स घबराकर वहां से भागने पर मजबूर हो जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक यह झुमका एक इव टीचिंग (स्मार्ट ईयरिंग गन) डिवाइस है।लेकिन यह दिखने में महिलाओं की ज्वेलरी जैसा ही है।
तत्काल 100 और 112 होगा डायल- इतना ही नहीं इस झुमके में बटन दबाते ही 100 और 112 भी तुरंत डायल होगा। तत्काल ही वहां सूचना पहुंचेगी। आप इस ईयररिंग गन को किसी भी मोबाइल के ब्लूटूथ से अटैच कर सकते हैं। आप इस झुमके को हाथ में लेकर भी गोली चला सकती हैं। वहीं आप झुमके में लगे ब्लूटूथ को एक घंटे चार्ज करके इसे एक सप्ताह तक चला सकते हैं।
450 रुपये में तैयार हुआ ये झुमका- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे तैयार करने में महज 450 रुपये का खर्चा आया है। इसे बनाने में तकरीबन 4 महीने का समय लगा है। वहीं इस झुमके का वजन भी काफी कम है। इसे आप आसानी से पहन सकती हैं। इसका वजन लगभग 45 ग्राम है।