उस सभ्यता और संस्कृति के रक्षा मे भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर कार्य करना


ग़ाज़ीपुर/सैदपुर

उत्तर प्रदेश सरकार के खेल,पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने आज भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक एवं प्रभारीयों की बर्चुवल प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम सत्र को अपना पाथेय देते हुए कहा कि जब पूरा विश्व एक अदृश्य शत्रु, वैश्विक महामारी कोरोना से संघर्ष कर रहा है उस समय भी भारतीय जनता पार्टी अपने कुशल नेतृत्व कर्ताओं के मार्गदर्शन मे संगठन की गतिविधियों को सुचारू रुप से गतिशील रखने हेतु बर्चुवल तकनीकी के उपयोग से लगातार कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने जनसंघ से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी तक के कार्य इतिहास का वर्णन करते हुए कहा की राष्ट् निर्माण एवं समाज समृद्धि हेतु राजसत्ता पर अपने विचारधारा के साथ देश सेवा हेतु राजनीति आवश्यक है। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ पहुँचाते हुए राष्ट् को मजबूत किया जा सके।राजनीति की आवश्यक्ता पर बल देते हुए कहा की समाज सेवा हेतु राजनीति से जुडना बहुत जरूरी है।और भारत पाकिस्तान के बटवारे के बाद देश की अखंडता के प्रति सरदार बल्लभ भाई पटेल को रियासतों के एकीकरण का श्रेय देते हुए बताया की आज हमारे संकल्पों का परिणाम है की धारा 370 इतिहास बन गया।

उन्होंने कहा की हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर बहुत मजबूत है।और हमें उस सभ्यता और संस्कृति के रक्षा मे भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर कार्य करना है।राष्ट्र के सवाल पर हमारी विचार धारा ने लोकतंत्र की रक्षा हेतु जनसंघ को समाहित कर जनता पार्टी सरकार को बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया ।

गाजीपुर सदर, जंगीपुर और मुहम्मदाबाद विधानसभाओं के कार्यशाला के बाद सैदपुर विधानसभा की कार्यशाला के द्वितीय सत्र को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आगामी 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितम्बर से महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक आत्म निर्भर भारत सप्ताह मे विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला मे स्वागत एवं परिचय जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं आभार धन्यवाद जिला मंत्री संतोष चौहान ने प्रकट किया। संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय तथा तकनीकी सहायता कार्तिक गुप्ता ने उपलब्ध की।

इस अवसर पर पुर्व विधायक शिवपूजन राम, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,डा विजय यादव, मुराहू राजभर, वृजनन्दन सिंह, हरिनाथ सोनकर, शीला सोनकर, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, खरभू चौहान, तेरसू यादव, दिलिप गुप्ता, प्रवीण त्रिपाठी, श्याम कुवर मौर्य, मारकंडेय चौहान, अश्विनी पान्डेय, अरुण सिंह, सुधीर पाटील,रामाश्रय पांडेय सहित आदि अन्य लोगों सहित सभी सेक्टर प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित रहे।