वाराणसी में गुरुवार को मिले रिकार्ड 68 कोरोना संक्रमित, आंकड़ा 1000 के पार


वाराणसी। बुद्धवार को सायं से गुरूवार को पूर्वाहन तक बीएचयू लैब से प्राप्त 144 रिपोर्ट में से 40 तथा सायं तक प्राप्त 1427 रिपोर्ट में से 28 सहित कुल प्राप्त 1571 रिपोर्ट में से 68 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये। जबकि कोरोना का इलाज करा रहे 8 मरीजों का सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर घरों के लिए डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार वाराणसी जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1047 हो गया है। जबकि 499 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 518 है, जबकि 30 की मृत्यु हो चुकी है।
आज मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में पहला लहंगपूरा थाना चेतगंज निवासी 25 वर्षीय बैटरी व्यवसाई, दूसरा लहंगपूरा थाना चेतगंज निवासी 25 वर्षीय छात्र, तीसरी लहंगपूरा थाना चेतगंज निवासिनी 35 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, चौथा लहंगपूरा थाना चेतगंज निवासी 41 वर्षीय पान विक्रेता, पांचवा लहंगपूरा थाना चेतगंज निवासी 76 वर्षीय पान विक्रेता, छठा रश्मि नगर थाना लंका निवासी 74 वर्षीय बीएचयू का रिटायर्ड कर्मचारी, सातवीं संजय नगर कॉलोनी थाना जैतपुरा निवासिनी 40 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, आठवां जैतपुरा थाना जैतपुरा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, नवां ब्रह्मा विद्यालय एवं आश्रम राजापुर थाना चोलापुर निवासी 28 वर्षीय स्कूल कर्मी, दशवां पांडेपुर नई बस्ती थाना कैंट निवासी 45 वर्षीय पुरुष, 11वां सारंग तालाब पहड़िया थाना जैतपुरा निवासी 35 वर्षीय बीएचयू का छात्र, 12वां चौकाघाट मछली बाजार थाना कैंट निवासी 25 वर्षीय पुरुष, 13वां बनोँली, सेवापुरी थाना कपसेठी निवासी 34 वर्षीय मुंबई में नौकरी करने वाला, 14वां हुकूलगंज थाना कैंट निवासी 25 वर्षीय सुधा सर्जिकल हॉस्पिटल कर्मी, 15वां कोतवाली थाना कोतवाली निवासी 63 वर्षीय पुरुष, 16वां आवास विकास कॉलोनी पांडेपुर थाना कैंट निवासी 42 वर्षीय पुरुष, 17वां शहंशाहपुर थाना रोहनिया निवासी 42 वर्षीय पुरुष, 18वां छोटा लालपुर हनुमान मंदिर पांडेयपुर के पास थाना कैंट निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, 19वां फुलवरिया गली एवं गेट नंबर 5 गेट थाना कैंट निवासी 40 वर्षीय बिहार में कार्यरत अध्यापक, 20वां शिवपुर थाना शिवपुर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, 21वां सुल्तानपुर सारनाथ चिरईगांव थाना सारनाथ निवासी 47 वर्षीय एटीएम में कार्य करने वाला, 22वां सेंट्रल जेल रोड कुंज विहार कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय पुरुष, 23वां धरसौना थाना चोलापुर निवासी 24 वर्षीय प्राइवेट जॉब करने वाला, 24वां कोतवाली थाना में कार्यरत 47 वर्षीय पुलिसकर्मी, 25वां नारायण पार्क शिवपुर थाना शिवपुर निवासी 20 वर्षीय सर्राफा व्यवसाई, 26वां सूट टोला चौखंबा थाना चौक निवासी 35 वर्षीय पुरुष, 27वां डीएलडब्लू रेलवे कॉलोनी थाना मंडुआडीह निवासी 53 वर्षीय डीरेका कर्मी, 28वां मेहंदीगंज राजातालाब थाना रोहनिया निवासी 40 वर्षीय सरकारी कर्मी, 29वां शिवपुरवा थाना सिगरा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, 30वां गायघाट मच्छोदरी थाना कोतवाली निवासी 60 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी, 31वां रानीपुर थाना भेलूपुर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, 32वां मच्छरहट्टा थाना चौक निवासी 55 वर्षीय वस्त्र व्यवसाई, 33वीं वाराणसी एनक्लेव मंडौली थाना मंडुआडीह निवासी 45 वर्षीय महिला, 34वीं महेशपुर थाना मंडुवाडीह निवासी 36 वर्षीय महिला, 35वीं झूलेलाल कॉलोनी महमूरगंज थाना सिगरा निवासिनी 42 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 36वीं झूलेलाल कॉलोनी महमूरगंज थाना सिगरा निवासिनी 60 वर्ष हाउसवाइफ महिला, 37वीं खुरहुजा मधुपुर हैप्पी मॉडल स्कूल के पास थाना रोहनिया निवासिनी 42 वर्षीय आशा बहू, 38वां जदूमंडी थाना लक्सा निवासी 55 वर्षीय पुरुष, 39वां जगदीशपुर थाना जंसा निवासी 59 वर्षीय पुरुष, 40वीं मध्यमेश्वर विश्व असरगंज थाना कोतवाली निवासनी 32 वर्षीय बैंक आफ बडौदा कर्मी, 41वां विभूति पैराडाइज अमर कॉलोनी सिगरा सोनिया थाना सिगरा निवासी 2 वर्षीय बालक, 42वां इंदिरा नगर कॉलोनी खजूरी थाना कैंट निवासी 50 वर्षीय जीएसटी कार्यालय का अकाउंटेंट, 43वां नाटीइमली थाना चेतगंज निवासी 43 वर्षीय पुरुष, 44वां जमुना सेवा सदन थाना शिवपुर का 42 वर्षीय कर्मचारी, 45वां रेलवे कॉलोनी डीएलडब्लू थाना मंडुआडीह निवासी 53 वर्षीय डीरेका कर्मी, 46वां सोनिया छित्तूपुर थाना सिगरा निवासी 40 वर्षीय पुरुष, 47वां सोनकर निवास चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट थाना मंडुआडीह निवासी 65 वर्षीय फल व्यवसाई, 48वीं पहड़िया पंजाब नेशनल बैंक के पास थाना सारनाथ निवासिनी 25 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 49वीं तारा धाम कॉलोनी गेट नंबर-1 महमूरगंज थाना सिगरा निवासिनी 60 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 50वां सिगरा थाना सिगरा निवासी 60 वर्षीय पुरुष, 51वां काशीपूरम कॉलोनी पुज धाम नगर कॉलोनी थाना लंका निवासी 27 वर्षीय ट्रामा सेंटर बीएचयू का एमटीएस, 52वीं छित्तूपुर थाना सिगरा निवासिनी 45 वर्षीय महिला, 53वीं कथपटिया थाना शिवपुर निवासिनी 30 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 54वीं अशोकपुरम कॉलोनी डॉफी थाना लंका निवासिनी 40 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 55वां अशोकपुरम कॉलोनी डाफी थाना लंका निवासी 13 वर्षीय छात्र, 56वीं अशोकपुरम कॉलोनी डॉफी थाना लंका निवासिनी 7 वर्षीय छात्रा, 57वां अशोकपुरम कॉलोनी डॉफी थाना लंका निवासी 27 वर्षीय छात्र, 58वीं कर्मवीर सुसुवाही थाना लंका निवासिनी 21 वर्षीय बीएचयू की छात्रा, 59वीं अमरा खैरा चक कंदवा थाना रोहनिया निवासनी 42 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 60वीं अमरा खैरा चक कंदवा थाना रोहनिया निवासनी 65 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 61वीं अमरा खैरा चक कंदवा थाना रोहनिया निवासनी 16 वर्षीय छात्रा, 62वीं प्रज्ञा पुरम कॉलोनी थाना लंका निवासिनी 65 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 63वां चंदूवा हबीबपुरा थाना सिगरा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, 64वां माधोपुर सिगरा थाना सिगरा निवासी 49 वर्षीय पुरुष, 65वीं सुसुवाही थाना लंका निवासनी 48 वर्षीय महिला, 66वां डाफी बीएचयू थाना लंका निवासी 50 वर्षीय दवा का दुकानदार, 67वां सुंदर बगिया बीएचयू कैंपस थाना लंका निवासी 30 वर्षीय पुरुष तथा 68वां संजय नगर कॉलोनी रमरेपुर पहड़िया थाना कैंट निवासी 44 वर्षीय इलाहाबाद में कार्यरत पुलिसकर्मी है।
आज 16 नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। अब तक बनाए गए 474 हॉटस्पॉट में से 237 रेड जोन में है, जबकि 74 ऑरेंज तथा 163 ग्रीन जोन में है। वर्तमान में 311 एक्टिव हॉटस्पॉट है।