बलिया में 4 व मऊ में मिले 3 नए संक्रमित


बलिया/मऊ। जिले में गुरुवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं। जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 70 हो गई है। जिले में अब तक कुल 66 पॉजिटिव केस थे। वहीं पहले से भर्ती 66 में से 59 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की तरफ से इसकी पुष्टि करते हुए जिला सर्विलांस प्रभारी डॉ. एके मिश्र ने बताया कि गड़वार ब्लॉक के छतवा में एक ही परिवार के तीन और शहर कोतवाली के बनकटा मोहल्ले का एक केस है।
वहीं मऊ में बुधवार रात 10 बजे आई कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में तीन लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में दो एक ही गांव के हैं जो कि मुंबई से लौटे हैं, जबकि एक मरीज नगर के छोटी महरानिया में मिला हैं। देर रात रिपोर्ट आने के चलते गुरुवार की सुबह दोनों मुहल्ले हॉटस्पॉट बनाते हुए पॉजिटिव मिले मरीजों को उपचार के लिए परदहां ब्लाक में बनाए गए एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद तेज हो गई है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी एकत्र की जा रही है। जिलाधिकारी ने मरीजों के मिलने की पुष्टि की। जिलें में कोरोना मरीजों की संख्या अब 65 हो गई है।