अमित राय जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत


वाराणसी(काशीवार्ता)। बीएचयू के वरिष्ठ छात्रनेता रहे अमित राय को जिला कुश्ती संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने दी। अध्यक्ष ने बताया कि यह मनोनयन संघ की कार्य समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर किया गया है। संजय सिंह ने बताया कि अपनी कार्यशैली से युवाओं में लोकप्रिय अमित राय वाराणसी कुश्ती संघ से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और वे लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं जिसके आधार पर उनको उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमित राय को उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू एवं सचिव बलराम मिश्रा सहित तमाम लोगों ने बधाई दी।