बी.पी. मंडल जयंती पर गोवर्धन धाम मे संगोष्ठी


वाराणसी (काशीवार्ता)। गोवर्धन धाम राजघाट पर गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ने सामाजिक न्याय योद्धा बी०पी० मंडल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए नमन किया तथा समाज से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की। अशोक यादव ने कहा कि मंडल साहब के राष्ट्र के प्रति किए योगदान को हमेशा देश याद रखेगा। राजेश अहीर ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के अध्यक्ष मंडल साहब ने इस देश की राजनीति व ब्यूरोक्रेसी की दशा और दिशा दोनो को बदला। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारसनाथ यादव पप्पू ने किया।