नहीं रही भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री Akanksha Dubey, बनारस के होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या


भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखभरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्रियों में शुमार आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री ने बनारस के सारनाथ होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। वह महज 25 साल की थी। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। बता दें, आकांक्षा के निधन की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। 

आज ही रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो

आकांक्षा दुबे थोड़े ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गयी थी। उन्होंने इंडस्ट्री के कई नामी सिंगर और अभिनेताओं के साथ काम किया। 26 मार्च यानि आज ही के दिन सुबह अभिनेत्री का पवन सिंह के साथ नया म्यूजिक वीडियो ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ है। ऐसे में अभिनेत्री के अचानक आत्महत्या की खबर सच में काफी चौकाने वाली है।