संसद में बजट का विरोध, काले गाउन पहनकर आए कांग्रेस के सांसद


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट भाषण दे रही हैं. इससे पहले सदन के अंदर विपक्षी सांसदों ने किसान आंदोलन के समर्थन में सदन के अंदर जय जवान जय किसान के नारे लगाए. वहीं कई कांग्रेसी सांसद बजट का विरोध करने के लिए काले गाउन पहनकर संसद आए हैं. आज कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह अजुला काले गाउन पहनकर संसद में आए.

ये दोनों सांसद किसान आंदोलन का समर्थन और तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. उनके गाउन पर लिखा है किसान की मौत… काला कानून वापस लो..