चंदौली : टेलर से बोलरो की टक्कर..एक कि मौत दो घायल, गुस्साई भीड़ ने ट्रेलर के चालक की कर दी पिटाई


जनपद चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबतपुर चेकपोस्ट के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात एक बोलरो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टक्कर मार दी। बोलरो में सवार सासाराम, रोहतास जनपद के निवासी धर्म सिंह(60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही गाड़ी में सवार उनके पोते विकास सिंह(28) व चंदन सिंह (30) को गम्भीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को इलाज हेतु एनएचएआई एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। घटना से गुस्साई भीड़ ने ट्रेलर चालक अंबुज की पिटाई कर दी। जिसके कारण वह घायल हो गया था, पुलिस ने उसे भी इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार धर्म सिंह अपने दोनों पोतों चंदन और विकास के साथ किसी कार्य वश चंदौली आए थे। वापसी के दौरान नौबतपुर चेकपोस्ट के समीप बोलरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलरो के परचख्खे उड़ गए। इस घटना में धर्म सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दोनों पोतें गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर अन्य घायलों को अस्पताल भिजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।