मुख्यमंत्री योगी ने क‍िया लखनऊ व‍िव‍ि के शताब्‍दी वर्ष समारोह का शुभारंभ


लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ व‍िव‍ि के शताब्‍दी वर्ष समारोह का उदघाटन क‍िया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा व कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय भी मौजूद थे। कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कहा कि ऐसा अवसर जीवन मे कभी कभी आता हैं ये हमारे ल‍ि‍ए गौरव का पल है। हम सबके लिए सीएम का आना भी गौरव है। उन्होंने यहां सहर्ष स्वीकार किया। जब भी लविवि को संकट हुआ उन्होंने मदद की। डॉ दिनेश शर्मा ने सेंटर आफ एक्सीलेंस में मदद की। मैं सभी का स्वागत करता हूँ।

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ये अवसर अविस्मणीय है। 100 साल में सैकड़ों मेधावी विद्यार्थी निकले हैं। मुख्यमन्त्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का शिक्षा में लगाव रहा है। विश्वविद्यालय में जिस तरह की सहायता की जरूरत होती है वे करते हैं। वे कोविड काल मे लगे रहे। तमाम अवसरों पर उन्होंने ध्यान दिया है। यहां अनेक विद्वान आचार्य रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को श्रेष्ठ स्थान पाया है। हम आज सबका उल्लेख करते हैं। यहां अनेक शोध हुए हैं। कई शोध पीठ का निर्माण किया गया है। सरकार लगातार धनराशि उपलब्ध करवा रही है। सेंटर आफ एक्सीलेंस के ढाई करोड़ से अधिक की धनराशि दी गई है। डिजिटल लाइब्रेरी में 11 हजार ई कंटेंट आए। डिजिटल लायब्रेरी में अनेक अहम लेक्चर निश्शुल्क उपलब्ध हैं। मेस के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये दिए। आवासों के निर्माण के लिए भी बजट उपलब्ध करवाया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने बताया कि लव‍िव‍ि नेअनेक उपलब्धियां प्राप्त की है। नई शिक्षा नीति के 60 फीसद प्राविधान का पालन करने वाला पहला विश्विद्यालय हैं। नया डिलिट् आर्डिनेंस और पीएचडी आर्डिनेंस का पालन किया है। विद्यार्थियों के लिए काम हो रहे हैं। हमने फैकल्टी आफ योग और सेंटर आफ नैनो साइंस की स्थापना की है। आध्यातमिक विकास के लिए हैप्पी थिंकिंग लैब,इस्कॉन और ब्रह्मकुमारी से एमओयू किया। जिससे हम अपने दर्शन की ओर मोड़ा है। हमारे पास डिजिटल लर्निंग सिस्टम स्लेट है। जो कि ट्रेडमार्क वाला है। हमने अपना सैनिटाइजर और काढ़ा भी बनाया है।