दशाश्वमेध के विकास को रहेंगे प्रतिबद्ध


वाराणसी(काशीवार्ता)। दशाश्वमेध व्यापार मण्डल का द्विवार्षिक चुनाव मारवाड़ी युवक संघ में चुनावअधिकारी, श्रीनारायण खेमका ,ब्रह्मानंद पेशवानी एवं अशोक जायसवाल की देख-रेख में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, महामंत्री दीपक वासवानी, उपाध्यक्ष विनय यादव, सुशील मोहनानी, कोषाध्यक्ष भगवान् दास जाजानी, मन्त्री जयकिशन खत्री, अनिल कुमार सेठ एवं प्रचार मंत्री मन्नू जेसवानी चुने गए। वर्तमान अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान ने बताया कि यह हमारी जीत नहीं व्यापारियों की जीत हुई है हम सभी व्यापारियों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। बधाई देने वालों में दक्षिणी विधायक, होटल एशोशियेशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा, मनीष गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा, महेश झुनझुनवाला, अजय शंकर तिवारी, वेद मूर्ति शास्त्री, दीपू साहनी, मारवाड़ी समाज से रमेश कुमार चौधरी, गोविंद केजरीवाल, दीपक बजाज, अजय खेमका, अनुज डीडवानिया, मंटू जालान, महेश चौधरी, स्मिता लोहिया यशा मोदी, रीता अग्रवाल, अशोक जायसवाल रहे।