मरदह कांड को लेकर भाजपा में गुटबाजी


गाजीपुर (काशीवार्ता)।मरदह मंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह और राजभरों के बीच विवाद में भाजपा दो धड़े में बटी हुई नजर आ रही है। एक धड़ा राजभरों के साथ है वहीं दूसरा धड़ा जो राजपूतों का है वह शशिपाल सिंह के साथ मजबूती से खड़ा है। यहां पर विवाद तब और गहरा गया जब एक राजभर पक्ष के घर मंत्री अनिल राजभर पहुंचे थे, मगर भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर नहीं पहुंचने से भाजपा कार्यकतार्ओं में मंत्री के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। इस आक्रोश के बीच बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह पहुंचे और शशिपाल के जख्मों पर मरहम लगाया। कहा कि पूरी बिरनो की जनता आपके साथ खड़ी है। बिरनो प्रमुख के वहां जाने से कार्यकर्ताओं की नाराजगी थोड़ा कम जरूरी हुई है। कार्यकतार्ओं का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष को भी शशिप्रकाश सिंह के घर जाना चाहिए।
दो दिन पहले रामलीला के दौरान शशिपाल और मरदह के राजभरों के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना तूल पकड़ा कि आक्रोशित राजभरों ने जहां शशिपाल पर हमला बोला और फिर इन लोगों ने मरदह थाने पर भी पथराव कर दिया। राजभरों को किसी ने बता दिया था कि बंटी राजभर की मौत हो गई है। जिससे राजभर समाज के लोग आक्रोशित हो गए। इस हमले में मरदह थाना प्रभारी और कुछ सिपाही घायल हो गए थे। इस घटना के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को हटा दिया था। घटना के दूसरे दिन रात्रि में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर घायल बंटी राजभर को देखने गए, लेकिन वहीं पर अपने भाजपा मंडल अध्यक्ष को देखना मुनासिब नहीं समझा। इस घटना ने इतना तूल पकड़ा कि भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ ही राजपूत समाज के लोग सोशल मीडिया पर कूद पड़े। सोमवार की शाम बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह मरदह स्थित शशिप्रकाश सिंह के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कहा कि बिरनो उनके साथ खड़ा रहेगा।