पेट की बढ़ती चर्बी से ना हों परेशान


पेट की चर्बी बढ़ने से आपके लुक पर तो फर्क पड़ता ही है लेकिन साथ ही इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। आजकल ज्यादातर लोगों की समस्या है पेट पर जमा फैट। इसका मुख्य कारण यह है कि आपको भागदौड़ भरी जिंदगी का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से आपको अपने फिटनेस पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता है। अपने आपको एक्टिव रखने के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करें और अपने आहार पर खास ध्यान दें। अगर आप अपने बढ़ते पेट से परेशान हैं तो आपकी इस समस्या को समझते हुए हम आपके लिए कुछ स्टेप्स लाए हैं जो कुछ ही दिनों में आपके पेट पर जमी चर्बी को कम करने में आरता मदद करेंगे।
क्रंचिग करें- वैसे तो आप सभी जानते हैं कि पेट कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी एक्सरसाइज और डाइट है जिससे आप अपने आपको फिट भी रख सकते हैं। पेट कम करने के लिए वैसे तो कई तरह की चीजों को अपनाते हैं लेकिन कई बार ऐसी चीजों का असर नहीं दिखता। अगर आप भी पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं तो आप क्रंचिंग की मदद से अपने आपको फिट कर सकते हैं। पेट कम करने के लिए क्रंचिंग को सबसे अच्छा माना जाता है। क्रंच के बाद, कार्डियो, मसल्स बिल्डिंग और बाद में एब्स एक्सरसाइज करें। आपको इस एक्सरसाइज के लिए बस आपको अपनी टांगें एकदम सीधी रखनी होती हैं। इससे पेट की मसल्स पर बहुत तेजी से असर होता है।

Image result for पेट की बढ़ती चर्बी से ना हों परेशान


विटामिन-सी युक्त आहार लें- वजन बढ़ाना हो या कम करना हो दोनों ही स्थिति में डाइट काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में आपको अगर वजन कम करना है तो आपको सही डाइट की तरफ रूख करने की जरूरत है। आपको पेट कम करने के लिए सही आहार का सेवन करना जरूरी है। आपको इसके लिए खाने में विटामिन-सी युक्त आहार जैसे नींबू, अंगूर, बेर और संतरे को शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर से फैट को जल्द से जल्द बर्न करके शरीर को शेप में लाने में मदद करते हैं। इससे आपको अपने पेट में जमी चर्बी को जल्द खत्म करने में मदद मिलेगी।
नींद को पूरा करें- थकावट के साथ अपनी नींद को पूरा करना भी बहुत जरूरी है। दिनभर की थकान के बाद रात को 6-8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे कम समय की नींद आपके हार्मोन को फैट एकत्र करने के लिए प्रेरित कर सकती है। इसके साथ ही आपको पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
तनाव को कम करने की कोशिश करें- आजकल के समय में मोटापा एक बड़ा कारण तनाव भी है। शायद ही आज के समय पर कोई ऐसा इंसान हो जिसे तनाव ना हो, क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच तनाव आम हो गया है। आपको बता दें कि चिंताग्रस्त होने की वजह से भूख ज्यादा लगती है जिसकी वजह से ज्यादा खाना एक मजबूरी हो जाती है। इसलिए तनाव मोटापे का एक बड़ा कारण है।
योग- इसके साथ ही आपको योग करना आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। रोजाना योग के जरिए भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। जैसे धनुर आसन। इस आसन को करने के लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें। इस पोजीशन में आपके हाथ नीचे की ओर होने चाहिये। धीरे-धीरे अपने पैर और सिर व कंधा ऊपर की ओर उठायें। सही पोजीशन आने पर अपने हाथों से पैरों को कस कर पकड़ लें। इस पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक बने रहें। इसके अलावा पश्चिमोत्थालन आसन इस आसन क्रिया में आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। इससे आपका पेट अंदर की ओर पुश होगा। यदि आपका पेट आगे की ओर कुछ ज्यादा ही निकल आया है तो इस आसन से आपको काफी फायदा मिलेगा।