शिक्षा के क्षेत्र में बापू व पं. मालवीय का अप्रतिम योगदान


वाराणसी(काशीवार्ता)। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामना मालवीय एवं महात्मा गांधी का स्मरण किया। कहा कि मालवीय जी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की, वहीं बापू ने गुजरात विद्यापीठ की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना अप्रतिम योगदान दिया। उन्होंने गुरु रवीन्द्र नाथ टौगोर, अलीगढ़ के राजा महेन्द्र सिंह का भी स्मरण किया। काशी हिन्दू विश्विद्यालय के छात्र रहे जयंत चौधरी की चर्चा करते हुए उनकी सराहना की जिन्होंने साढेÞ सात करोड़ की राशि बीएचयू के आईटी विभाग को दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्टÑपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। मन की बात कार्यक्रम में मिंट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, एनपी सिंह, महेन्द्र यादव, सतीश राय, नागेश्वर सिंह, कन्हैया झा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सोनू, रुपेश तिवारी, रत्नाकर राय, मोनिका पांडेय, दीपू कन्नौजिया, उपासना त्रिपाठी, रामजी कन्नौजिया, मनोज सोनकर, राजन गुप्ता आदि शामिल थे।