व्यापारियों की हर समस्या का होगा निदान : रविन्द्र


वाराणसी (काशीवार्ता)। वाराणसी महानगर के विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों का केंद्रीय मंडल ‘वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल’ के नवीन सत्र 2020-21 हेतु निर्वाचित कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन के ‘गर्दे सभागार’ में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल (राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि मोहनलाल सरावगी (संस्थापक संरक्षक) व जेठमल चाण्डक (संस्थापक अध्यक्ष) रहे। अध्यक्षता संस्था के वर्तमान अध्यक्ष संजीव सिंह ” बिल्लू” ने किया एवं संचालन मनोज दुबे एवं राकेश मिठ्ठा ने किया। समारोह में नगर के विभिन्न 50 क्षेत्रों के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवनिर्वाचित महामंत्री प्रतीक गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम पहनाकर किया।
संस्था के अध्यक्ष संजीव सिंह “बिल्लू” ने कहा कि नगर के व्यवसायियों की सशक्त आवाज के रूप में संस्था कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि -व्यापारी आयोग की मांग जायज है और वो स्वयं सरकार में बात करेंगे। व्यापारियों की हर समस्या के निदान हेतु सदैव साथ देने का वादा किया। विशिष्ट अतिथि मोहन लाल सरावगी ने कहा कि-वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। मंडल की मुख्य शाखा व युवा शाखा के समस्त पदाधिकारियों (दोनों शाखा के कुल 52 पदाधिकारियों) ने शपथ ग्रहण किया। संस्था के उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी एवं अशोक अग्रहरि ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से- जेठमल चाण्डक प्रभाकर सिंह, अशोक सेठ, राजेश श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, छोटेलाल जायसवाल, अरुण सिंह, मृत्युंजय सोनकर, मनोज सोनकर, रवि बिंद, दीपक गोंड, हर्ष, चंद्र, मदन कपिल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।