फैंस की दुआएं हुई कबूल! सर्जरी के बाद ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे सुपरस्टार रजनीकांत


भगवान ने फैंस की दुआएं कबूल की और सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को रविवार रात अस्पताल से सर्जरी करवाने के बाद घर लौट आये। मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बहाल करने के लिए हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी। 70 वर्षीय  अभिनेता रजनीकांत को गुरुवार को शहर के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार का कहना था कि यह हर साल सुपरस्टार की एक नियमित जांच होती है इसी कारण उन्हें अस्पताल आना होता है लेकिन अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उन्हें चक्कर आने के बाद अस्पताल लाया गया था और कैरोटिड धमनी पुनरोद्धार प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। हालांकि, रविवार की रात रजनीकांत घर लौटे और घर पर उनकी पत्नी लता और उनकी बेटी द्वारा उनका स्वागत किया गया। रजनीकांत ने अपनी बेटी के हाल ही में लॉन्च किए गए वॉयस-आधारित सोशल मीडिया ऐप के जरिए भी अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।