India-EU summit:मोदी, हमारी साझेदारी विश्व में शांति के लिए उपयोगी है


नयी दिल्ली। भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं यूरोप में कोरोना वायरस के कारण हुई क्षति के लिए संवेदना प्रकट करता हूँ। आप की तरह मैं भी भारत और यूरोपीय संघ के सम्बन्धों को और विस्तृत और गहरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि तत्कालीन चुनौतियों के अलावा जलवायु परिवर्तन जैसे दीर्घकालिक चुनौतियां भी हम दोनों के लिए ही प्राथमिकता हैं। भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के हमारे प्रयत्नों में हम यूरोप के निवेश और प्रौद्योगिकी को आमंत्रित करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे नागरिकों की सेहत और समृद्धि, दोनों ही चुनौतियों का सामना कर रहें हैं। ऐसे में भारत-यूरोपीय संघ के संबंध, आर्थिक पुनर्निर्माण में और एक मानव-केंद्रित और मानवता-केंद्रित भूमंडलीकरण के निर्माण में, महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।