पीएम मोदी के नेतृत्व में देश स्थापित कर रहा कीर्तिमान


राबटर््सगंज (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के तहत आज सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में सदर विधानसभा राबर्ट्सगंज द्वारा टिफिन बैठक सर्किट हाउस लोढी राबर्ट्सगंज पर की गयी। बैठक मे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने सहभाग किया। टिफिन बैठक का आयोजन सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया व संचालन जिला मंत्री संतोष शुक्ला ने किया। बैठक मे कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों कार्यकतार्ओं को समाज के सभी वर्गाे को पार्टी से जोड़कर लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटो को जीतने का लक्ष्य हासिल करना है। बीते 9 सालों मे देश ने हर क्षेत्र मे अभूतपूर्व विकास किया है, देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश निरंतर नये कीर्तिमारन स्थापित कर रहा है। बैठक मे कार्यकतार्ओं का राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने उत्साह बढाया। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के बाद सहभोज हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि इस तरीके की बैठको से कार्यकतार्ओं मे भाईचारा बढ़ता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अतिथियों व कार्यकतार्ओं का आभार प्रकट किया। बैठक मे मुख्यरुप से पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, राबर्ट्सगंज चेयरमैन नगर पालिका रुबी प्रसाद, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवां प्रमुख आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, अशोक मौर्या, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विष्णु पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।