महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान कोई नहीं! T20 विश्व कप में शर्मनाक के बाद बोले क्रिकेट फैंस


उपलब्धियों को कभी नहीं भूल सकता। दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर, धोनी एक दिग्गज खिलाड़ी है जो आज भी चैन्नई सुपरकिंग के कप्तान है और अपनी टीम को चार बार आइपीएल का विजेता बना चुके हैं। खेल के इतिहास में सबसे महेंद्र सिंह धोनी को महान विकेटकीपर, बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक माना जाता है। आईसीसी टी20 विश्व कप में लगातार भारत की दूसरी शर्मनाक हार ने फैंस कप्तान विराट कोहली से काफी खफा नजर आये। सोशल मीडिया पर धोनी की वापसी की फैंस मांग कर रहे हैं और विराट के खिलाफ अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर किसी को मर्यादा में रहते हुए अपनी अभिव्यक्ति करने का अधिकार है और फैंस नें धोनी की वापसी की मांग करते हुए ट्विटर पर #MentorDhoni ट्रेंड करवाया और धोनी की उपलब्धियों और उनकी कैप्टनसी की तारीफ की।