एमएलसी ने घर-घर जाकर बनाया भाजपा का सदस्य


गाजीपुर (काशीवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को जिले के विधानसभा सदर मण्डल सदर पश्चिमी के बूथ संख्या 297, 298, 299 पर लोगों के मोबाइल से मिस काल कर नए सदस्य बनाया गया। यह अभियान जिले के सभी बूथों पर चलाया जा रहा है।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 297, 298, 299 पर घर घर पहुंचकर लोगों को सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि जितना काम भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने किया है, उतना काम आज तक किसी अन्य दल की सरकार ने नहीं किया। भाजपा सरकार सभी वर्ग के उत्थान के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है। वहां उपस्थित बूथ कार्यकर्तओं से आवाहन किया कि आप सभी अपने अपने घर के आस पास लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए उन्हें भाजपा का सदस्य बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनैतिक नहीं, बल्कि सामाजिक दल है। हमारा लक्ष्य सत्ता के जरिए आमजन की सेवा करना है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने साहस व दृढ़ इच्छा से मजबूती के साथ जंग लड़ा। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करते रहे। जरूरत का समान लोगों तक पहुंचाने का काम किया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल उर्फ अनुराग, ग्राम प्रधान पंकज सिंह, अरविंद कुमार सिंह, राकेश गौड़, राजकिशोर बिंद, दिनदयाल चैधरी, राहुल शर्मा, नरेंद्र नाथ बिंद, रामनिवास बिंद, आकाश तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।