राष्ट्रीयता व नैतिक विकास कर बनें सक्षम


वाराणसी (काशीवार्ता)। बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहन देकर हर कार्य के लिए तैयार रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही हमारे देश के भविष्य हैं। सभी बालक-बालिकाओं में राष्ट्रीयता की भावनाओं को दिया जाय, प्रोत्साहित किया जाय, उनमें पिरोया जाय ताकि एक वृहद् सोच के साथ वह आगे बढ़ें। यहाँ जो व्यावहारिक शिक्षा हमलोग देते हैं उसके साथ इन लोगों को यह भी बताया जाय कि हमें झूठ नहीं बोलना चाहिए, चोरी नहीं करनी चाहिए, बड़ों का आदर-सम्मान करना चाहिए। इन सभी चीजों को इन लोगों को बार-बार याद कराएँगे, बताएँगे तो ये देश के एक आदर्श नागरिक बनेंगे। प्रधानाचार्य रमेश ने धन्यवाद ज्ञापन और संचालन शिक्षक विजयप्रताप ने किया।
प्रतिभागी बच्चों को बाबा ने किया पुरस्कृत
पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम प्रांगण में संस्था द्वारा संचालित अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के बच्चों को संस्था के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम की उपस्थिति में दौड़, निबंध और कला प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं को मोमेंटो व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अवकाश प्राप्त अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ० वी०पी० सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एस०के०बी० सिंह, डॉ० अरविन्द तथा राजीव कुमार (रानू) अघोर शोध संस्थान के निदेशक अशोक कुमार प्रमुख रूप से रहे।