नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल, 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान


टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा करने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 26 जनवरी को दिया जाएगा। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा फिलहाल भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स में तैनात हैं। नीरज चोपड़ा के अलावा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का भी ऐलान किया गया है। यह ऐलान 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, चार उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल और 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल है। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल गैलंट्री, दो वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, आठ नौ सेना मेडल और 14 वायु सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण) को भी शामिल किया गया है। इस बार के गणतंत्र दिवस में हरियाणा की झांकी को भी काफी भव्य बनाया गया है। इस झांकी में नीरज चोपड़ा को आदम कद प्रतिकृति के रूप में दिखाया गया है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में 87.58 मीटर दौड़ भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। पिछले साल नवंबर में उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।