बुखार की शिकायत के बाद ऋषि कपूर फिर अस्पताल में भर्ती


हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई लौटे ऋषि कपूर को एकबार फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वायरल बुखार के बाद उन्हें दो दिन पहले दक्षिणी मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में

Image result for बुखार की शिकायत के बाद ऋषि कपूर फिर अस्पताल में भर्ती

भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत बिल्कुल ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। हॉस्पिटल में भर्ती अपने पिता को देखने के लिए रणबीर कपूर भी मास्क लगाकर वहां पहुंचे। जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऋषि कपूर सोमवार को ही दिल्ली से मुंबई लौटे थे, और उसके अलगे दिन उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले तबीयत खराब होने के बाद बीते शुक्रवार को उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।