रूस के सुदूर क्षेत्र के विकास में भारत होगा विश्वसनीय भागीदार : मोदी


नई दिल्ली। रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए रूस का भारत एक विश्वसनीय भागीदार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने रूस के सुदूर पूर्व व्लादिवोस्तोक में आयोजित ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और रूस अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वाणिज्य के लिए उत्तरी समुद्री मार्ग खोलने में भागीदार होंगे। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत इस विजन को साकार करने में रूस का एक विश्वसनीय भागीदार होगा। उन्होंने कहा कि कि भारत के सबसे बड़े शिप यार्ड में से एक मझगांव डॉक्स लिमिटेड दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक शिप के निर्माण के लिए साथ साझेदारी करेगा।

भारत और रूस गगनयान कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण में भागीदार है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वाणिज्य के लिए उत्तरी समुद्री मार्ग खोलने में दोनों देशों की भागीदारी रहेगी। मोदी ने कहा कोविड-19 महामारी के दौरान टीकों के क्षेत्र में सहयोग से परिलक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय सहयोग उल्लेखनीय रहे है।