सरोज सिंह की स्मृत में चुनार प्रीमियर लीग शुरू


चुनार/मिर्जापुर(काशीवार्ता)। विन्ध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान मे मंगलवार को मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम मैदान पर वाराणसी की पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह की स्मृति में चुनार प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने शुभारंभ कराया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते कहा कि खेल प्रदर्शन से प्रतिभावान खिलाड़ियों में निखार आता है।चुनार में स्टेडियम खुलने का उद्देश्य ही है कि यहां के खिलाड़ी प्रदेश और देश स्तर पर नाम रौशन करें। विधायक अनुराग सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते कहा कि इनकी सभी मांगे पूरी होगी। योगी सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि सरकार ने पदक प्राप्त खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में लेने का आदेश पारित कर नियुक्ती की शुरूआत भी कर दी है। उन्होंने बताया कि स्कूल कालेजों में आयोजित खेल में पदक प्राप्त प्रतिभासंपन्न को सरकारी स्तर से प्रमाणपत्र दिये जायेंगे। मंच पर उपस्थित देश व प्रदेश के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों ग्रामीणों सहित काफी खेल प्रेमी महिला-पुरुषों की भागीदारी रही। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह ने किया।