सिंगरौली विस सीट पर कांग्रेस से बिरेन्द्र की प्रबल दावेदारी


सिंगरौली (काशीवार्ता)। राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) केन्द्रीय समिति की बैठक संगठन के आध्यक्ष ओपी मालवीय की अध्यक्षता में जयंत परियोजना के श्रमिक मनोरंजन गृह में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सिंगरौली 80 विधानसभा से इंटक भी अपनी मजबुत दावेदारी प्रस्तुत करेगा। इस संबंध में प्रत्येक परियोजना, इकाई से आये हुए पदाधिकारियों, केन्द्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों ने यह प्रस्ताव पास किया कि इंटक की तरफ से संगठन के महामंत्री बिरेन्द्र सिंह बिष्ट अपनी दावेदारी सिंगरौली से प्रस्तुत करेंगे। बैठक में उपस्थिति सभी ने इसका समर्थन किया और संकल्प लिया कि टिकट मिलने पर सभी इंटक के कार्यकर्ता उन्हें जिताने के लिए तन-मन-धन से प्रयास करेंगे।एनसीएल का संयुक्त मोर्चा एटक, एचएमएस, सीटू पहले ही बिरेन्द्र सिंह बिष्ट के समर्थन का घोषण कर चुका है। बैठक में इंटक संगठन के सेवानिवृत्त पदाधिकारी वरिष्ट उपाध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे, संगठन मंत्री आईके पांडेय, सयुक्त महामंत्री मनोहर सिंह का फूल माला, श्रीफल साल पहना कर जयन्त परियोजना अवध सिंह, आर एन ओझा, लाल पुष्पराज सिंह एवं इनकी टीम द्वारा सम्मान किया गया। बैठक में सुरेश कुमार दुबे, निरंजन झा, आई के पांडेय, मनोहर सिंह, त्रिभवन सिंह, विकास दुबे, व्यासमुनि पाठक, लालपुष्पराज सिंह, आर एन ओझा, अवध सिंह, अत्रिलाल बैस, बलीराम प्रसाद सहित भारी संख्या में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एव सदस्यगण उपस्थित रहे।