खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘एक साजिश जाल’ का ट्रेलर रिलीज


सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, शुभी शर्मा एवं पूजा गांगुली स्टारर रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेंमेंट (निशांत उज्जवल) और बुल्स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘एक साजिश जाल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर एंटर 10 म्यूजिक भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 21 घंटे में इसे 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्रेलर के अनुसार, फिल्म की कहानी प्रेम और पैसे के बीच की लाइन पर आधारित है। इसमें खेसारीलाल यादव को नवोदित अभिनेत्री पूजा गांगुली से प्रेम हो जाता है। लेकिन पैसे का जोर ऐसे चलता है कि पूजा खेसारी को छोड़ देती है। इसी बीच खेसारी के की लाइफ में शुभी शर्मा की एंट्री होती है, लेकिन एक सच्चे प्रेमी की तरह

Image result for खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘एक साजिश जाल’ का ट्रेलर रिलीज

खेसारी, पूजा और उसके प्रेमी को मिलवाने की ठान लेता है।

फिल्म में कई ऐसी चीजें हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ सकती है। एक्शन, इमोशन, गाने और संवाद फिल्म की खूबसूरती है। फिल्म के प्रोड्यूसर बाबू त्यागी व संजय अग्रवाल, सह -निमार्ता मनीष चतुवेर्दी और निर्देशक एम आई राज हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, पूजा गांगुली और शुभी शर्मा के साथ मनीष चतुवेर्दी, अयाज खान, शमीम खान, दीपक सिन्हा, महेश आर्चाय, धामा वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। काजल यादव का एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग भी है। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा और संगीत मधुकर आनंद की है। फाइट इकबाल हुसैन ने कोरियोग्राफ की है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीत आजाद सिंह और प्यारेलाल यादव के हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता और रामदेवन हैं।