वरुणा सेवा ट्रस्ट का मिला साथ तो दौड़ पड़ी दिव्यांगता


(आलोक श्रीवास्तव)
वाराणसी(काशीवार्ता)। दिव्यांगता को अगर दिव्यता का सहारा मिल जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है। ऐसा ही कुछ नेक कार्य वरुणा सेवा ट्रस्ट व भारत विकास परिषद वरुणा शाखा कर रहा है। वरुणा सेवा ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन रमेश लालवानी का कहना है कि वरुणा सेवा ट्रस्ट निशक्त एवं दिव्यांगजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
बताया कि अशोक विहार फेज-1 में समर्पण नाम से सेरेब्रल पाल्सी के बच्चों के लिए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चलाया जाता है। जहां निशुल्क फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है। इसमें डॉ.मनोज कुमार श्रीवास्तव व फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.पंकज कुमार सिंह की देखरेख में दिव्यांग बच्चों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। श्री लालवानी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा नारायण सेवा संस्थान (उदयपुर) के संयुक्त तत्वाधान में अशोक विहार कॉलोनी स्थित समर्पण संस्था के प्रांगण में 100 लाभार्थियों को आर्टिफिशियल लोअर लिंब (पैर) व अपर लिंब (हाथ) लगाया गया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष व काशी मेडिकेयर के निदेशक डॉ.मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी 2022 में आयोजित शिविर में 92 लाभार्थियों का चयन कर नि:शुल्क रोबोटिक हाथ व पैर लगाने हेतु चयन किया गया था। बताया कि इसी क्रम में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में संस्था ने अशोक विहार फेज-1 स्थित समर्पण संस्थान में आर्टिफिशियल अपर लिंब (हाथ) 34 व लोवर लिंब (पैर) 57 लोगों को लगाया गया। इसके अलावा 9 लोगों को दोनों पैर लगाए गए। जिसमें वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मिजार्पुर, बलिया, देवरिया, लखनऊ सहित कई अन्य जिलों के लाभार्थी शामिल हुए। जिसकी एक पैर की लागत लगभग 24 हजार व एक हाथ की कीमत लगभग 11 हजार थी। इस कार्य को सम्पादित कराने में वरुणा सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष व सूर्या हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ.इंदु सिंह, सीए.आलोक शिवाजी, विवेक सूद, डॉ.पंकज कुमार सिंह, भाविप वरुणा शाखा की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, रचना भनोट, संजय गुप्ता, लवली श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग
प्रदान किया।
32 मरीजों का कराया हार्ट का आॅपरेशन : रमेश लालवानी
वरुणा सेवा ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन रमेश लालवानी ने कहा कि वरुणा सेवा ट्रस्ट हमेशा नि:शक्त एवं दिव्यांग जनों की सेवा के लिये तत्पर रहता है। जुलाई-2021 इनाली फाउंडेशन पुणे द्वारा निर्मित 92 लोगो को रोबोटिक हाथ लगाने का कार्य संस्था द्वारा किया गया था। जिसमे जिसकी कीमत लगभग 15 हजार थी। जिसका समस्त व्यय वरुणा सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया था। अप्रैल-2022 में संस्था ने अशोक विहार फेज-1 स्थित समर्पण संस्थान में आर्टिफिशियल अपर लिंब (हाथ) व लोवर लिंब (पैर) लगाया गया। इसके अलावा 8 लोग ऐसे थे जिनमें किसी के दोनों हाथ व किसी के दोनों पैर नहीं थे लगाया गया। श्री लालवानी ने बताया कि 20 ऐसे लोग पोलियो से ग्रसित थे जिनका हाथ या पैर टेढ़ा हो गया था। उन्हें चिन्हित कर उदयपुर नि:शुल्क आॅपरेशन हेतु भेजा गया है। कहा कि इसके अलावा संस्था ने 2011 से अब तक ऐसे 32 मरीजों का नि:शुल्क हार्ट का आॅपरेशन जयपुर के नारायणा हॉस्पिटल में कराया गया। जिनका वाल्व या तो खराब था या उसमें छेद था। इसके अलावा अशोक विहार फेज-1 में समर्पण नाम से सेरेब्रल पाल्सी के बच्चों के लिए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चलाया जाता है जहां प्रतिदिन निशुल्क फिजियोथैरेपी की सुविधा दी जाती है।