वाटर पार्क में सैलानियों का जमावड़ा


अहरौरा (मिर्जापुर)। अहरौरा में हल्की सी बारिश हुई, उधर गर्मी से निजात पाने के लिए वाटर पार्क में सैलानियों का जमावड़ा शुरू हो गया। इस समय जंगल वाटर पार्क में मानसून आॅफर का भी लाभ सैलानी उठा रहे है। एक्वा जंगल पार्क में मनोरंजन के साथ ही मानसून का लुत्फ सैलानी उठा रहे हैं। यहां मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं यहां की मानसून बाहर की मानसून से अलग है और ठंडक का एहसास दिलाती है। यहां हजारों की संख्या में रोजाना सैलानी नहाने से लेकर वाटर पार्क में मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाते हैं। 31 जुलाई से 14 अगस्त तक सैलानय्ी 250मात्र में वाटर पार्क का आनंद ले रहे हैं। वाटर पार्क में घूमने और मनोरंजन दोनों का विशेष ध्यान दिया गया है। वाटर पार्क में सुबह 10 से 7 बजे तक लोग नहाने से लेकर मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। पार्क के संचालक राकेश सिंह और प्रवीण सिंह ने बताया कि मौसम का आनंद लेने के लिए सैलानियों को 50% का आॅफर दिया जा रहा है।