पूजन-अर्चन के साथ सीएम योगी का मनाया जन्मदिन


वाराणसी(काशीवार्ता)। व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह संयोजक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस बुलानाला स्थित राम जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक शैलेश वर्मा महानगर सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ ने कहा हम सनातन धर्मी होकर मसीहा के रूप में अवतरित हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मना कर हम सभी धन्य हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी हैं जो लगातार जनहित का कार्य कर रहे हैं वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जोड़ी हमारे देश को विश्व गुरु बनाए तथा हमारे देश को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयदीप सिंह जी विक्रम वीर, शैलेश वर्मा, राजकुमार शर्मा, रामकृष्ण श्रीवास्तव, गिरीश वर्मा, पंकज सिंह, नॉलेज सिंह, विजय साहनी सहित कई लोग उपस्थित थे।