योगी आदित्यनाथ का ऐलान, उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार हैं। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। सीएम योगी ने फिल्म देखने के बाद ये ऐलान किया है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने फिल्म कीविशेष स्क्रीनिंग देखी थी। शाह ने अपने परिवार के सदस्यों, कई केंद्रीय मंत्रियों, केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और अन्य मेहमानों के साथ मध्य दिल्ली के एक सिनेमा हॉल में 12वीं सदी के राजा पृथ्वीराज चौहान की वीरता को दर्शाने वाली फिल्म देखी। यह फिल्म महान सम्राट एवं योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है।इस दौरना केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव सहित गणमान्य भी मौजूद रहे। सम्राट पृथ्वीराज में संजय दत्त, सोनू सूद ने भी अभिनय किया है। साथ ही ‘मिस वर्ल्ड 2017’ मानुषी छिल्लर ने भी इसके जरिये फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। फिल्म के बाद दर्शकों से बात करते हुए शाह ने कहा कि भारत सदियों से बाहरी आक्रमण के खिलाफ लड़ रहा है। शाह ने कहा कि पृथ्वीराज ने देश की संप्रभुता और भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। गृह मंत्री ने कहा महिला अधिकारों का समर्थन करने वालों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2014 में सत्ता में आने के बाद सांस्कृतिक पुनरुत्थान का एक युग शुरू हुआ।