युवा पीढ़ी को वैज्ञानिकों पर गर्व है


वाराणसी(काशीवार्ता)। प्राचीन इत्र प्रतिष्ठान के युवा संचालक मिलन टंडन ने कहा कि हमारे युवाओं की आंखों में कल का वह ऐतिहासिक पल कैद हो गया है जिसमें भारतीय लैंडर चंद्रयान-3 चंद्रमा के धरातल पर उतरा। रोवर ने चंद्र तल तिरंगा, अशोक चिन्ह व उसे बनाने वाले संगठन इसरो का लोगो अंकित किया। इस कदम से युवा पीढ़ी भी अंतरिक्ष विज्ञान में अपने अध्ययन ज्ञान से आगे जाने के लिए उत्साहित है। समस्त भारत व काशीवासियों की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों व उनकी टीम को नमन करते हैं।